Thursday, July 31, 2008

अमरनाथ भूमि मिलने तक पूरा साथ देगी विश्वकर्मा सभा

जम्मू, प्रदेश विश्वकर्मा सभा ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड भूमि विवाद सुलझने तक अमरनाथ नाथ संघर्ष समिति का पूरा समर्थन करने की घोषणा की है।

सभा के अध्यक्ष रमेश अंगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा सभा से जुडे़ लोग आंदोलन में शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल एनएन वोहरा को चाहिए कि जल्द भूमि अमरनाथ श्राइन बोर्ड को देने का आदेश जारी करें। जम्मू में बन रहे हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द मामले को सुलझाया जाना चाहिए। इससे समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जो लोग भूमि अमरनाथ श्राइन बोर्ड को देने का विरोध कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि शांति में ही राज्य का भला है। जमीन तो मात्र दो महीनों के लिए ही इस्तेमाल होनी है। इससे पर्यटन को जो बढ़ावा मिलेगा उसका लाभ सभी को मिलेगा। बैठक में आरएल चरगोत्रा, पूरण चरगोत्रा, सांई दास, जोगिंद्र कुमार अंगोत्रा, प्रो. काली दास, विजय कुमार, जगदीश राज, बलवंत राय एवं अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
site stats
Home | Hindu Jagruti | Hindu Web | Ved puran | Go to top